पिंडरा।पीएम की सभा मे कई लोगो के मोबाइल पर चोरों ने हाथ साफ किया। सभा के बाद आधा दर्जन लोग मोबाइल चोरी होने के बाद मोबाइल खोजने में लगे रहे। त्रिलोचन छताव के मोहन तिवारी ने बताया कि पीएम जब जनता के बीच अभिवादन स्वीकार कर रहे थे तभी मौका देख उसके मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। इसी तरह कठिरांव के पूर्व ग्राम प्रधान अरुण बरनवाल का भी स्मार्ट फोन मोबाइल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। जिसकी उन्होंने लिखित तहरीर फूलपुर पुलिस को दी।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में