परिजनों का सड़क पर शव रखकर हंगामा किया, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया~~~
वाराणसी में एक सप्ताह पहले दबंगों ने मामूली बात पर युवक को पीटकर अधमरा कर दिया था। उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गए थे। सोमवार रात अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने आईपी विजया के सामने जाम लगा दिया। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पाकर भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लोगों को शांत कराने की कोशिश की। एसीपी भेलूपुर भी स्थिति संभालते दिखे। करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन के बाद मृतक के परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया। पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

More Stories
कांशीराम जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 486 लोगों ने कराया पंजीकरण
UPRSL: वाराणसी जोन ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई जिलों ने जीते खिताब
नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, सिलेंडर जब्त