बड़ागांव वाराणसी 1 फरवरी –बड़ागाव में स्थित श्री बलदेव पीजी कालेज के सामने स्पीड ब्रेकर न होने से आये दिन सुबह पठन पाठन के लिये आने वाले छात्र छात्राऐ चोटिल हो रहे हैं । ज्ञात हो कि बड़ागाँव में स्थित बलदेव पीजी कालेज के ही बगल में बलदेव इंटर कालेज , बलदेव बालिका विद्यालय, बलदेव कॉन्वेंट के साथ ही फार्मेसी कालेज भी मौजूद है जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में छात्र छात्राऐ कालेज आते है । कालेज के कर्मचारियो ने बताया कि बीते बीस दिनों में लगभग दर्जन भर छात्र छात्राऐ वाहन की टक्कर से चोटिल हो चुके हैं ।वही ब्रेकर के बाबत कालेज के प्राचार्य डॉ रविन्द्र द्विवेदो ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा को ब्रेकर लगवाने के बाबत सूचित किया गया था लेकिन अब तक कोई करवाई नही हुई जिससे कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

More Stories
कांशीराम जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 486 लोगों ने कराया पंजीकरण
UPRSL: वाराणसी जोन ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई जिलों ने जीते खिताब
नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, सिलेंडर जब्त