वाराणसी: गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल, 14 लोग गिरफ्तार

वाराणसी। धार्मिक नगरी वाराणसी में गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कुछ युवक गंगा नदी के बीच नाव पर सवार होकर इफ्तार पार्टी कर रहे थे। आरोप है कि इफ्तार के दौरान नॉनवेज भोजन किया गया और उसके अवशेष गंगा में फेंक दिए गए। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और मामला विवादित हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गंगा नदी की धार्मिक आस्था और स्वच्छता के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे धार्मिक स्थलों और नदियों की पवित्रता बनाए रखें और ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो।

(रॉयल शाइन टाइम्स)

About The Author

Share the News