बार व बेंच एक-दूसरे के पूरक — जज सत्यम सिंघलपिंडरा तहसील में बार-बेंच की बैठक संपन्न

पिंडरा।
पिंडरा तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को तहसील परिसर स्थित लाइब्रेरी भवन में बार एवं बेंच की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण न्यायालय पिंडरा के जज सत्यम सिंघल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जज सत्यम सिंघल ने कहा कि बार और बेंच एक-दूसरे के पूरक हैं और बार के सहयोग के बिना न्यायालय का सुचारू संचालन संभव नहीं है। उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि न्यायालय से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या अधीनस्थ कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर वे बेझिझक अपनी बात रख सकते हैं।

उन्होंने हाल ही में न्यायालय के एक पेशकार द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ किए गए दुर्व्यवहार की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जानकारी दी कि संबंधित पेशकार को पिंडरा न्यायालय से हटा दिया गया है।

इस दौरान तहसील बार पिंडरा के अध्यक्ष प्रीतराज माथुर ने जज सत्यम सिंघल का स्वागत करते हुए जिला जज के प्रति आभार व्यक्त किया और बार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

ज्ञात हो कि उक्त घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने एक दिन पूर्व न्यायिक कार्य का सांकेतिक बहिष्कार किया था तथा पेशकार को न हटाए जाने पर हड़ताल की चेतावनी दी थी।

बैठक का संचालन बार के महामंत्री रणधीर सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व बार अध्यक्ष सुभाषचंद्र दुबे, अशोक पांडेय, कमला प्रसाद मिश्रा, मनोज शुक्ला, राजेश पटेल, श्रीनाथ गोंड़, जावेद खां, रविशंकर यादव, सुनील वर्मा, श्याम शंकर सिंह, आशुतोष शर्मा, आशीष दुबे सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News