पिंडरा।
पिंडरा ब्लॉक के 14 न्याय पंचायतों में मंगलवार को शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर शिक्षण संकुल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक शामिल हुए।
बैठक के दौरान शासन की विभिन्न शैक्षिक योजनाओं पर शिक्षण संकुल के माध्यम से विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया गया। नामांकन, छात्र उपस्थिति, ठहराव (रिटेंशन), उपचारात्मक शिक्षण तथा ड्रॉपआउट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
प्राथमिक विद्यालय हथिवार एवं कंपोजिट विद्यालय समोगरा में आयोजित बैठक के अंत में निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्टेट अवॉर्डी शिक्षक कमलेश कुमार पांडे को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक श्रवण कुमार ने किया।
इसके अतिरिक्त न्याय पंचायत अमौत के प्राथमिक विद्यालय कोर्रा के प्रधानाध्यापक रमाकांत सिंह के सेवानिवृत्त होने पर शिक्षण संकुल बैठक में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नोडल संकुल कमल कांत पुष्कर, गौतम दत्ता, दिनेश साव, विकास श्रीवास्तव, संदीप कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

More Stories
मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे CM योगी, नवरात्रि से पहले तैयारियों का लिया जायजा
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी चेतावनी: बकाया होने पर स्वतः कटेगी बिजली सप्लाई
बार व बेंच एक-दूसरे के पूरक — जज सत्यम सिंघलपिंडरा तहसील में बार-बेंच की बैठक संपन्न