मिर्जापुर। मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्रि से पूर्व पहुंचकर विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने मां की आरती उतारी, लाल चुनरी अर्पित की और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की परिक्रमा कर आगामी नवरात्रि को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित कराए जाएं। साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।
मुख्यमंत्री ने इसके बाद विंध्यवासिनी कॉरिडोर का निरीक्षण किया और वहां स्थापित स्टॉल्स का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर में मौजूद बच्चों से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली और मोबाइल का सीमित उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्र, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी चेतावनी: बकाया होने पर स्वतः कटेगी बिजली सप्लाई
बार व बेंच एक-दूसरे के पूरक — जज सत्यम सिंघलपिंडरा तहसील में बार-बेंच की बैठक संपन्न
पिंडरा ब्लॉक के 14 न्याय पंचायतों में शिक्षण संकुल बैठक आयोजित