पिंडरा।
फूलपुर स्थित वर्मा मार्बल व प्लाईवुड के परिसर में रविवार सायंकाल टाइल्स मिस्त्रियों के लिए एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन देश की अग्रणी टाइल्स कंपनी की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय टाइल्स मिस्त्रियों ने भाग लिया।
कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर प्रसून विश्वकर्मा ने बताया कि कजारिया देश की नंबर वन टाइल्स कंपनी है और उसका एडिसिव (चिपकाने वाला पदार्थ) तेजी से बाजार में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि एडिसिव के माध्यम से टाइल्स लगाने पर पकड़ अधिक मजबूत होती है और टाइल्स लंबे समय तक टिकाऊ रहती हैं।
तकनीकी सहायक विकास मौर्य ने टाइल्स एवं एडिसिव के उपयोग, गुणवत्ता और तकनीकी विशेषताओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मिस्त्रियों को आधुनिक तकनीक से टाइल्स लगाने के तरीकों से भी अवगत कराया।
सेमिनार के अंत में उपस्थित टाइल्स मिस्त्रियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वर्मा मार्बल के अधिष्ठाता पंधारी वर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
कुंडरिया के बाबा हनुमान मंदिर का 38वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
मतदाता सूची में नाम है या नहीं? आज ही करें पुष्टि!
विधिक सहायता शिविर में किसानों को बड़ी सौगात