पिंडरा (वाराणसी)।
प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाए जाने के निर्णय के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरे दिन शिक्षामित्र एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए और मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
शिक्षामित्र संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र दुबे एवं ब्लॉक अध्यक्ष मुनिकेश सिंह ने बताया कि संगठन लंबे समय से सरकार से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहा था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया यह निर्णय शिक्षामित्रों के लिए राहत भरा कदम है।
उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ने से अब शिक्षामित्र सम्मानजनक ढंग से जीवन-यापन कर सकेंगे और शिक्षा व्यवस्था में और अधिक मनोयोग से योगदान दे पाएंगे। निर्णय से उत्साहित शिक्षामित्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर तेजबहादुर, सुशीला देवी, विंध्यवासिनी विश्वकर्मा, शिव पटेल, बनारसी यादव, प्रतिमा पांडेय, बीना सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त की और प्रदेश सरकार का आभार जताया।

More Stories
22 फरवरी की शाम जल आपूर्ति रहेगी बाधित: भदैनी इन्टेकवेल पर जरूरी सर्विसिंग
STF की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर शौकीन गिरफ्तार
में सुरक्षा सख्त: बिना अनुमति दौरे पर रोक, प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को दी प्राथमिकता