पिंडरा।
तहसील पिंडरा सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 117 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मात्र 5 मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। कार्यक्रम की अध्यक्षता (एसडीएम पिंडरा) ने की।
सुनवाई के दौरान अमौत ग्राम सभा निवासी सुनील कुमार प्रजापति एवं शिवकुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम सभा की भीटा भूमि पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कई बार पुलिस प्रशासन से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जबकि तहसीलदार पिंडरा द्वारा धारा 122 बी के तहत बेदखली का आदेश भी पारित किया जा चुका है। इस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
वहीं बरवा गांव की बीडीसी सदस्य मुन्नी देवी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र पंचायत द्वारा स्वीकृत इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण कार्य गांव के ही मिथिलेश पटेल व अरुण पटेल द्वारा मजदूरों को धमकाकर बंद करा दिया गया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग जनहित में आवश्यक है और पूर्व में यहां खंडजा लगा हुआ था। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
सुरही गांव की मीना देवी ने शिकायत की कि उनके पिता के निधन के दो माह बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ है और वह पंचायत विभाग व बीडीओ कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं। इस पर एसडीएम ने बीडीओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
मरुई निवासी बुद्धू वनवासी ने आरोप लगाया कि एक लकड़ी व्यवसायी ने अनुमति से अधिक पेड़ काट लिए। चार पेड़ों की जगह नौ पेड़ काटे जाने की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए।
तहसील दिवस के दौरान प्राप्त अधिकांश शिकायतें राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित रहीं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

More Stories
22 फरवरी की शाम जल आपूर्ति रहेगी बाधित: भदैनी इन्टेकवेल पर जरूरी सर्विसिंग
STF की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर शौकीन गिरफ्तार
में सुरक्षा सख्त: बिना अनुमति दौरे पर रोक, प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को दी प्राथमिकता