चंदौली/गोरखपुर। (STF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने जनपद चंदौली के थाना सैयदराजा में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
एसटीएफ टीम ने 20 फरवरी 2026 की रात करीब 8:25 बजे गोरखपुर-देवरिया हाईवे पर रामनगर करजहा जीरो पॉइंट ओवरब्रिज के नीचे दबिश देकर शौकीन को पकड़ लिया। वह थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली में दर्ज मु0अ0सं0 60/2024, धारा 3(1) के तहत वांछित था।
अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अमित कुमार नागर के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी टीम में मुख्य आरक्षी रुद्र नारायण उपाध्याय, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, विजय वर्मा और रवि वर्मा शामिल रहे।
कई राज्यों में फैला था नेटवर्क
पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि उसका गिरोह उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार से गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर असम व पश्चिम बंगाल तक पहुंचाता था। मार्च 2023 में मुकदमा दर्ज होने के बाद वह बिहार, हरियाणा, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद समेत विभिन्न स्थानों पर छिपता फिर रहा था।
लंबा आपराधिक इतिहास
शौकीन के खिलाफ विभिन्न जनपदों में गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न, विद्युत चोरी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। मेरठ, शामली, हरदोई, बुलंदशहर और चंदौली समेत कई जिलों में उसका आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है।
गिरफ्तार अभियुक्त को थाना सैयदराजा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
22 फरवरी की शाम जल आपूर्ति रहेगी बाधित: भदैनी इन्टेकवेल पर जरूरी सर्विसिंग
में सुरक्षा सख्त: बिना अनुमति दौरे पर रोक, प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को दी प्राथमिकता
काशी में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता शिविर