पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी गांव में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गांव की महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई। कलश यात्रा मंगारी गांव एवं बाजार क्षेत्र से होकर निकली, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर भक्ति गीतों के साथ भाग लिया।
प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पंडित भोलानाथ शुक्ला द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। समस्त पूजा-पाठ की व्यवस्था गांव के सम्मानित कृपा शंकर पटेल द्वारा कराई गई।
सुबह से ही गांव की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान शिव पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस अवसर पर अजय कुमार, वीडीसी श्याम मोहन, बाबू गुप्ता, मिथिलेश पटेल, रामा पटेल, संतोष पटेल, राजेश चौहान, महेंद्र पटेल, शीतल चौहान, उमाशंकर पटेल, टाके चौहान, योगेंद्र, गुड्डू, पिंटू, राज बिहारी, नवीन, आशीष मास्टर, रूपेश सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस आयोजन ने गांव में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
में डीएनबी कोर्सेज का राष्ट्रीय मूल्यांकन
लखनऊ से बड़ी सियासी खबर: नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
🚨 भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाला गैंग धराया: लंका पुलिस की बड़ी कार्रवाई