में डीएनबी कोर्सेज का राष्ट्रीय मूल्यांकन

वाराणसी, 14 फरवरी 2025।
शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय, वाराणसी में संचालित पोस्ट ग्रेजुएट डीएनबी (Diplomate of National Board) कोर्सेज के मूल्यांकन हेतु , नई दिल्ली की केंद्रीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण टीम का नेतृत्व डॉ. अनुज मेहता, विभागाध्यक्ष (नेत्र विभाग), एवं महावीर मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली ने किया। टीम ने अस्पताल की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशिक्षण सुविधाओं, विभागीय संरचना, आधुनिक उपकरणों तथा मरीजों को प्रदान की जा रही चिकित्सकीय सेवाओं का गहन अवलोकन किया।

इस दौरान अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक एवं अपर निदेशक डॉ. बृजेश कुमार, अधीक्षक डॉ. अभिषेक राय, नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. कमला प्रसाद, डीएनबी नोडल अधिकारी डॉ. सीपी गुप्ता, कंसलटेंट डॉ. प्रदीप कुमार पांडे, डॉ. दिनेश सिंह यादव तथा सीनियर कंसलटेंट एवं डीएनबी कोऑर्डिनेटर डॉ. मंगल सिंह यादव (एनएचएम, लखनऊ) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान डीएनबी कोर्स की गुणवत्ता, मरीजों की उपलब्धता, ऑपरेशन थिएटर की कार्यप्रणाली, लैब सुविधाएं तथा शिक्षण संसाधनों की विस्तृत समीक्षा की गई। टीम ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति एवं अनुभव की भी जानकारी ली।

अस्पताल प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस मूल्यांकन के उपरांत डीएनबी कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी, जिससे न केवल चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी, बल्कि मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

— रॉयल शाइन टाइम्स

About The Author

Share the News