पिंडरा। में शुक्रवार को विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के लिए कैरियर मार्गदर्शन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में , एसोसिएट प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग, उपस्थित रहे।
डॉ. रामनाथन ने इंजीनियरिंग एवं मेडिकल संस्थानों में प्रवेश की तैयारी कर रही छात्राओं को जेईई/नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की संरचना, प्रवेश प्रक्रिया एवं पात्रता मानदंड की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विषयों की गहन अवधारणात्मक समझ, प्रभावी अध्ययन योजना, समय प्रबंधन तथा विद्यालयी पाठ्यक्रम और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बीच संतुलन बनाने पर विशेष बल दिया।
अपने व्याख्यान में उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए केवल परिश्रम ही नहीं, बल्कि विश्लेषणात्मक सोच और तार्किक क्षमता का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक वैज्ञानिक अध्ययन से जोड़ते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार और अनुसंधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।
इससे पूर्व विद्यालय के प्राचार्य नागेश मिश्रा ने स्वागत भाषण देते हुए मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा पाल, रामाश्रय यादव एवं रामबली वर्मा ने संयुक्त रूप से किया, जबकि उप-प्राचार्या श्रीमती कनक पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में शिक्षक हरिश्चन्द्र यादव, एम.पी. तिवारी, सुश्री अंजली यादव सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
सिविल डिफेंस के तहत सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती
से पहले पंचकोशी मार्ग होगा गड्ढा मुक्त, नगर निगम का अल्टीमेटम
में आधी रात धमकी भरा ईमेल, परिसर खाली; बम निरोधक दस्ता तैनात