वाराणसी कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: तीन अपर पुलिस उपायुक्तों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

के नेतृत्व में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तीन अपर पुलिस उपायुक्तों (ADCP) के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।

पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इससे विभिन्न जोन में बेहतर समन्वय स्थापित होगा और कानून-शांति व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

🔹 जारी आदेश के अनुसार तबादले इस प्रकार हैं:

1️⃣ वैभव बांगर

  • पहले: अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन/लाइन्स
  • अब: अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन/लाइन्स/अभिसूचना/नोडल जल पुलिस

2️⃣ नम्रिता श्रीवास्तव

  • पहले: अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध
  • अब: अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध/सुरक्षा

3️⃣ नृपेन्द्र

  • पहले: अपर पुलिस उपायुक्त अपराध/स्टाफ ऑफिसर/सुरक्षा
  • अब: अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन/अपराध

पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार यह प्रशासनिक पुनर्संरचना कार्य प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने, जोनल स्तर पर जवाबदेही बढ़ाने और अपराध नियंत्रण की दिशा में बेहतर रणनीति लागू करने के उद्देश्य से की गई है।

कमिश्नरेट प्रणाली के तहत इस प्रकार के फेरबदल को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जाता है, जिससे विभागीय कार्यों में नई ऊर्जा और संतुलन आता है।

रॉयल शाइन टाइम्स

About The Author

Share the News