बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दिनदहाड़े हुई दुस्साहसिक वारदात ने पूरे जिले को दहला दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ के पास अज्ञात हमलावरों ने अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार, मृतक को पूर्वांचल के चर्चित बाहुबली नेता का करीबी बताया जाता है।
🔹 हाईवे पर घेरकर बरसाईं गोलियां
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लखनऊ की ओर से आ रही स्विफ्ट कार को हमलावरों ने अचानक घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि करीब 15 राउंड गोलियां चलाई गईं। गोलियों की आवाज से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने घटनास्थल से पांच से अधिक खोखे बरामद किए हैं। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए।
🔹 मौके पर ही मौत
ताबड़तोड़ फायरिंग में शोएब किदवई गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
🔹 भारी पुलिस बल तैनात, जांच तेज
सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
🔹 रंजिश या गैंगवार?
प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या संभावित गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
व्यस्त हाईवे पर हुई इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
(रिपोर्ट: रॉयल शाइन टाइम्स)

More Stories
सिविल डिफेंस के तहत सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती
से पहले पंचकोशी मार्ग होगा गड्ढा मुक्त, नगर निगम का अल्टीमेटम
में आधी रात धमकी भरा ईमेल, परिसर खाली; बम निरोधक दस्ता तैनात