वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर काशी में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कंदवा स्थित तथा शिवपुर पंचकोशी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि महाशिवरात्रि से पहले पंचकोशी मार्ग की सभी सड़कों को हर हाल में गड्ढा मुक्त किया जाए।
🔹 श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सड़कों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। शिवपुर पांचो पांडव मार्ग और धर्मशाला परिसर में विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔹 सीवर और जल लीकेज पर सख्ती
नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग में कहीं भी सीवर या वॉटर लीकेज की समस्या नहीं दिखनी चाहिए। मोबाइल टॉयलेट और शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के आदेश भी दिए गए, ताकि पंचकोशी यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
🔹 बंद शौचालय को लेकर अल्टीमेटम
कंदवा स्थित के पास वर्षों से जर्जर और बंद पड़े शौचालय को गंभीरता से लेते हुए महाशिवरात्रि से पहले उसकी मरम्मत कर आमजन के लिए खोलने का सख्त निर्देश दिया गया।
🔹 स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने के आदेश
पूरे परिक्रमा मार्ग में खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल बदलने या ठीक करने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि रात्रि में भी पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनी रहे।
नगर आयुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान पार्षद बलराम बनौजिया, पार्षद प्रतिनिधि कंदवा सहित नगर निगम के जोनल अधिकारी, अधिशासी अभियंता (सिविल), जलकल विभाग के अवर अभियंता एवं सफाई निरीक्षक उपस्थित रहे।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
सिविल डिफेंस के तहत सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती
में आधी रात धमकी भरा ईमेल, परिसर खाली; बम निरोधक दस्ता तैनात
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दिनदहाड़े शूटआउट: अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की हत्या