।
नगर निगम वाराणसी के महापौर ने सोमवार को सिगरा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (CM Grids) के अंतर्गत चल रहे सड़क विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा की गहन समीक्षा की।
महापौर ने बताया कि योजना के तहत सिगरा स्थित तिलक मूर्ति से भारत सेवाश्रम तक तथा घंटी मिल से सिगरा थाना तक सड़क निर्माण तेज़ी से किया जा रहा है। करीब 11.61 करोड़ रुपये की लागत से 610 मीटर लंबे मार्ग का कायाकल्प किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इन प्रमुख सड़कों को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। परियोजना में रोड रिसर्फेसिंग, अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम और बेहतर यातायात सुविधा जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।
महापौर ने संतोष जताया कि घंटी मिल से सिगरा थाना और सुंदरपुर मुख्य मार्ग जैसे हिस्सों में कार्य 40 से 47 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को धूल, जाम और अव्यवस्था से जल्द राहत मिल सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सिगरा क्षेत्र में चल रहा यह विकास कार्य आने वाले समय में शहर के अन्य हिस्सों के लिए मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में कार्य करेगा।
रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
देवरानी की जगह परीक्षा देने पहुँची जेठानी भी गई जेल
जनता दर्शन में जनसंवाद, समस्याओं पर त्वरित एक्शन — का सख़्त संदेश
विंध्याचल मंदिर परिसर में पुलिस दुर्व्यवहार का मामला, उपनिरीक्षक लाइन हाजिर — जांच के आदेश