वाराणसी। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने शहर के तरना वार्ड स्थित मलिन बस्ती का निरीक्षण कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बस्ती में पहुंच मार्ग की इंटरलॉकिंग अधिकांश स्थानों पर संतोषजनक पाई गई, हालांकि जहां-जहां क्षति मिली, वहां तत्काल मरम्मत और री-सेटिंग कराने के निर्देश दिए गए। पीपल के पेड़ के पास धार्मिक गतिविधियों के लिए बने कच्चे स्थान को पक्का प्लेटफॉर्म में बदलने के लिए प्रस्ताव तैयार कर कार्य शीघ्र शुरू करने को कहा गया।
पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए हर घर नल योजना के तहत जिन घरों में अभी तक कनेक्शन नहीं पहुंचे हैं, उनका चिन्हांकन कर शीघ्र कनेक्शन देने के निर्देश दिए गए। साथ ही खराब पड़े हैंडपंपों की री-बोरिंग और प्लेटफॉर्म निर्माण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
मंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क का निरीक्षण कर उसके सौंदर्यीकरण के निर्देश भी दिए। पार्क में ट्री गार्ड, पौधारोपण, बैठने की व्यवस्था, हाईमास्ट लाइट, बाउंड्री वॉल तथा प्रतिमा की सुरक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराने को कहा गया।
इसके अलावा बस्ती के पीछे केसी ड्रेन के किनारे सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगाने, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नई ट्रॉली की व्यवस्था और खुले नालों को ढकने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान एक कच्चे मकान में रह रहे परिवार को सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए तत्काल आवेदन प्रक्रिया पूरी कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, जिससे उन्हें जल्द पक्का आवास मिल सके।
इस मौके पर नगर आयुक्त , पार्षद समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
रॉयल शाइन टाइम्स के लिए रिपोर्ट।

More Stories
भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों की सभा नाकाम, पुलिस सख्ती से नेता भूमिगत
31 मार्च तक खास सुविधा: छुट्टियों में भी खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस और टैक्स काउंटर, वरना लगेगा जुर्माना
अब सड़कों पर कूड़ा मिला तो जिम्मेदार होंगे अफसर: वाराणसी में स्वच्छता पर सख्त हुए मंत्री ए.के. शर्मा