31 मार्च तक खास सुविधा: छुट्टियों में भी खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस और टैक्स काउंटर, वरना लगेगा जुर्माना

में वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए आम जनता को बड़ी राहत दी गई है। अब 31 मार्च तक अवकाश के दिनों में भी निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे, जिससे रजिस्ट्रेशन से जुड़े सभी कार्य बिना बाधा पूरे किए जा सकेंगे।

सहायक महानिरीक्षक निबंधन धीरेन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि इस फैसले का उद्देश्य लोगों को सुविधा देना और लंबित कार्यों को समय से निपटाना है। सभी उप-निबंधकों को निर्देश दिया गया है कि वे छुट्टियों में भी कार्यालय खोलकर काम जारी रखें।

इसी क्रम में नगर निगम ने भी नागरिकों को राहत देते हुए 26 और 27 मार्च (महाष्टमी और महानवमी) को टैक्स कलेक्शन सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। 31 मार्च को जलकर पर सरचार्ज माफी की अंतिम तिथि होने के कारण यह कदम उठाया गया है।

इन दिनों नगर निगम मुख्यालय सहित सभी जोनल कार्यालयों में गृहकर, जलकर और सीवरकर जमा किए जा सकेंगे। साथ ही, 31 मार्च तक टैक्स काउंटरों का समय बढ़ाकर शाम 7 बजे तक कर दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर भुगतान कर सकें।

नगर निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 में बकाया करों पर ब्याज जोड़कर वसूली की जाएगी और डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दुकानों के किराए और लाइसेंस शुल्क में देरी होने पर मूल राशि पर 50% तक विलंब शुल्क लगाया जाएगा।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नागरिकों से अपील की है कि अंतिम समय की भीड़ और भारी जुर्माने से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने करों का भुगतान कर दें। उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम की वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध है, जबकि ऑफलाइन भुगतान के लिए नजदीकी जोनल कार्यालयों में भी व्यवस्था की गई है।

– रॉयल शाइन टाइम्स

About The Author

Share the News