वाराणसी।
क्षेत्र में चल रही प्रशासनिक ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने विरोध स्वरूप अपने ही घर में आग लगाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि युवक ने टीन शेड पर पेट्रोल डालकर माचिस जलाई, जिससे आग भड़क उठी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तैनात पुलिस बल और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार दालमंडी क्षेत्र में जारी ध्वस्तीकरण अभियान को लेकर पहले से ही तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की जा रही है।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों की सभा नाकाम, पुलिस सख्ती से नेता भूमिगत
31 मार्च तक खास सुविधा: छुट्टियों में भी खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस और टैक्स काउंटर, वरना लगेगा जुर्माना
अब सड़कों पर कूड़ा मिला तो जिम्मेदार होंगे अफसर: वाराणसी में स्वच्छता पर सख्त हुए मंत्री ए.के. शर्मा