पिंडरा।
पिंडरा विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबतपुर में सोमवार को छात्र-छात्राओं को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर स्थापित किया गया। वाटर कूलर का उद्घाटन एस.एस. पब्लिक स्कूल बाबतपुर की प्रधानाचार्या संध्या सिंह द्वारा किया गया।
यह पहल ग्राम प्रधान चिऊरापुर विपिन सिंह, ग्राम प्रधान बाबतपुर सुशीला देवी एवं विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से संपन्न हुई। उद्घाटन के दौरान प्रधानाचार्या संध्या सिंह ने बच्चों से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बारे में प्रश्न किया, जिस पर बच्चों ने उन्हें प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी बताया।
कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्म विकास, शिक्षक राजकुमार प्रसाद, किरन प्रभा, ज्योति लता, कुसुम लता सहित अनेक अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विद्यालय में वाटर कूलर लगने से बच्चों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

More Stories
भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों की सभा नाकाम, पुलिस सख्ती से नेता भूमिगत
31 मार्च तक खास सुविधा: छुट्टियों में भी खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस और टैक्स काउंटर, वरना लगेगा जुर्माना
अब सड़कों पर कूड़ा मिला तो जिम्मेदार होंगे अफसर: वाराणसी में स्वच्छता पर सख्त हुए मंत्री ए.के. शर्मा