पिंडरा (वाराणसी)।
विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू (DNT), नट और मुसहर समुदाय के लोगों ने अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर सोमवार को तहसील पिंडरा पहुंचकर तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। चकिंदर, फत्तूपुर, विक्रमपुर एवं लठिया गांवों से आए लगभग 10–12 लोगों ने वर्षों से लंबित बुनियादी सुविधाओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।
ज्ञापन के माध्यम से समुदाय के लोगों ने भूमि आवंटन, शौचालय निर्माण, आवास सुविधा, तथा स्वच्छ पेयजल के लिए हैंडपंप स्थापना जैसी आवश्यक मांगें उठाईं। उन्होंने बताया कि सामाजिक-आर्थिक रूप से अत्यंत पिछड़े होने के बावजूद आज भी उन्हें कई सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इस दौरान समुदाय की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। ज्ञापन सौंपने के समय रीना, पार्वती, उषा, आरधना, रेखा, इमरती, अनीता, सोनी, टीजा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। साथ ही नट समुदाय संघर्ष समिति की कार्यकर्ता मीना देवी भी मौके पर मौजूद रहीं।
ज्ञापन सौंपते समय नट समुदाय संघर्ष समिति के कार्यों का उल्लेख किया गया। समिति वर्ष 2005 से विमुक्त, घुमंतू, अर्धघुमंतू, नट एवं मुसहर समुदाय के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। समिति के अध्यक्ष प्रेम नट के नेतृत्व में संगठन बीते दो दशकों से इन समुदायों के संवैधानिक, सामाजिक और नागरिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।
नट समुदाय संघर्ष समिति ने प्रशासन से मांग की कि ज्ञापन में उठाई गई समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि वंचित समुदायों को सम्मानजनक जीवन की बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

More Stories
सिगरा स्टेडियम में न्यायिक अधिकारी बनाम अधिवक्ता मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैचजिला जज संजीव शुक्ला करेंगे कप्तानी
चौकाघाट में अवैध मछली मंडी पर सख्ती, 8 विक्रेताओं पर FIR की सिफारिश
महाशिवरात्रि पर काशी तैयारकाशी विश्वनाथ धाम में उच्चस्तरीय बैठक, सुरक्षा–सुविधा को लेकर सख्त निर्देश