चिरईगांव (वाराणसी)।
न्याय पंचायत गोपपुर अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय छाही, विकास खंड चिरईगांव में मंगलवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में संचालित शैक्षिक योजनाओं की जानकारी अभिभावकों एवं ग्रामीणों तक पहुँचाना रहा।
शिक्षा चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री सुनील कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव के निर्देशन में ए.आर.पी. उमेश त्रिपाठी, नोडल संकुल अरविन्द सिंह, निवर्तमान ए.आर.पी. संतोष तिवारी सहित न्याय पंचायत के प्रत्येक विद्यालय से एक-एक शिक्षक ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन आलोक कुमार पांडेय द्वारा किया गया।
समापन अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ज्योतिभूषण त्रिपाठी की अध्यक्षता में निपुण बच्चों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

More Stories
भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों की सभा नाकाम, पुलिस सख्ती से नेता भूमिगत
31 मार्च तक खास सुविधा: छुट्टियों में भी खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस और टैक्स काउंटर, वरना लगेगा जुर्माना
अब सड़कों पर कूड़ा मिला तो जिम्मेदार होंगे अफसर: वाराणसी में स्वच्छता पर सख्त हुए मंत्री ए.के. शर्मा