वाराणसी। नागरिक सुविधाओं को लेकर एक्शन मोड में नजर आया। नगर आयुक्त ने सोमवार को शिवदासपुर वार्ड के पंचवटी नगर और सिंधुरिया कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण किया।
नाला बाधित मिलने पर नाराजगी
निरीक्षण के दौरान शिवदासपुर से मुख्य मार्ग तक नाला बाधित मिला। इस पर नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए मौके से ही लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता से बात की और स्पष्ट चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संबंधित विभाग और ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी।
शीतला माता मंदिर के पास जलजमाव पर सख्ती
शीतला माता मंदिर के पास भारी जलजमाव को देखते हुए नगर आयुक्त ने जलकल विभाग को सीवर लाइन का विस्तार मुख्य मार्ग तक कराने के निर्देश दिए। साथ ही आवागमन सुचारु रखने के लिए इंटरलॉकिंग कार्य जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने दो टूक कहा कि जनता को जलजमाव से राहत दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
खाली प्लॉटों में सक्शन मशीन लगाने के निर्देश
वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर और खाली प्लॉटों में भरे पानी पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने जलकल विभाग को तत्काल सक्शन मशीन लगाकर पानी निकासी के आदेश दिए। स्वास्थ्य विभाग को चूने का छिड़काव और एंटी-लार्वा स्प्रे सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि बीमारी फैलने की आशंका न रहे।
तालाब की जमीन की होगी जांच
नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव को निर्देश दिया कि शिवदासपुर तालाब के पास स्थित भूमि की जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि वह सरकारी है या निजी स्वामित्व की।
निरीक्षण में रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान पार्षद रविंद्र सोनकर, महाप्रबंधक जलकल अनूप कुमार सिंह, जेई आशुतोष, श्वेता, प्रदीप वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों की सभा नाकाम, पुलिस सख्ती से नेता भूमिगत
31 मार्च तक खास सुविधा: छुट्टियों में भी खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस और टैक्स काउंटर, वरना लगेगा जुर्माना
अब सड़कों पर कूड़ा मिला तो जिम्मेदार होंगे अफसर: वाराणसी में स्वच्छता पर सख्त हुए मंत्री ए.के. शर्मा