वाराणसी। जिले में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति को परखने के लिए जिलाधिकारी ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने के पुनर्विकास कार्य, नेचुरोपैथी केंद्र व पंचकर्मा हट तथा के निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
चंद्रावती घाट पुनर्विकास लगभग पूर्ण
निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अभियंताओं ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत गैबियन रिटेनिंग वॉल, तीन प्लेटफॉर्म, चेंजिंग रूम और ग्रीन रूम सहित अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों को 15 फरवरी तक अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
यह परियोजना पर्यटन को बढ़ावा देने, जैन अनुयायियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नदी मार्ग से इस स्थल को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
नेचुरोपैथी केंद्र व पंचकर्मा हट में 80% प्रगति
नेचुरोपैथी केंद्र और पंचकर्मा हट के निरीक्षण में अधिकारियों ने अवगत कराया कि स्ट्रक्चर वर्क, स्टैंडर्ड एकोमोडेशन, सुइट रूम, कर्मचारी आवास और साइट डेवलपमेंट सहित कुल कार्यों का लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शेष सभी कार्य मई माह तक गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।
कादीपुर फ्लाइओवर: 20 दिन में फिनिशिंग
कादीपुर फ्लाइओवर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेतु निगम को फिनिशिंग से जुड़े शेष कार्य 20 दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को शीघ्र यातायात राहत मिल सके।
निरीक्षण के समय संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों की सभा नाकाम, पुलिस सख्ती से नेता भूमिगत
31 मार्च तक खास सुविधा: छुट्टियों में भी खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस और टैक्स काउंटर, वरना लगेगा जुर्माना
अब सड़कों पर कूड़ा मिला तो जिम्मेदार होंगे अफसर: वाराणसी में स्वच्छता पर सख्त हुए मंत्री ए.के. शर्मा