सोनभद्र।
लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता से मारपीट के मामले में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई।
टोल पर देरी से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में बदला
घटना 1 फरवरी 2026 की दोपहर लगभग 3:10 बजे की है। अधिवक्ता आरती पाण्डेय अपने परिवार के साथ वाहन संख्या UP64 AU 9142 (टोयोटा ग्लैंजा) से रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रही थीं।
लोढ़ी टोल प्लाजा पर आगे चल रहे वाहन का टोल मैसेज न आने के कारण लेन नंबर-03 में करीब 10 मिनट तक वाहन फंसा रहा, जिससे यातायात बाधित हो गया।
इसी बात को लेकर टोल कर्मियों और महिला अधिवक्ता के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में विवाद और फिर मारपीट में तब्दील हो गई।
महिला समेत तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर
आरोप है कि टोल कर्मी केबिन से बाहर निकल आए और महिला सहित उनके परिजनों को गिराकर पीटा गया। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।
केस दर्ज, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता की तहरीर पर थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0 87/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 191(2), 109(1), 115(2), 352, 351(3), 74 में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है—
रामजी तिवारी, निवासी भौली कुरारा, जनपद हमीरपुर
सर्वेश यादव, निवासी करमीशिपुर मालीपुर, जनपद अम्बेडकर नगर
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार घटना में शामिल 7–8 अन्य टोल कर्मी अभी फरार हैं। उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज
उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी चुर्क
उप निरीक्षक उमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ी
पुलिस की अपील
सोनभद्र पुलिस ने आम जनता से शांति, संयम और कानून का पालन करने की अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की हिंसा, दबंगई या कानून हाथ में लेने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

More Stories
सिगरा स्टेडियम में न्यायिक अधिकारी बनाम अधिवक्ता मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैचजिला जज संजीव शुक्ला करेंगे कप्तानी
चौकाघाट में अवैध मछली मंडी पर सख्ती, 8 विक्रेताओं पर FIR की सिफारिश
महाशिवरात्रि पर काशी तैयारकाशी विश्वनाथ धाम में उच्चस्तरीय बैठक, सुरक्षा–सुविधा को लेकर सख्त निर्देश