बाबतपुर। हैदराबाद से वाराणसी आ रही एयरलाइंस की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना से रविवार को पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
बताया जा रहा है कि विमान के भीतर पेंसिल से “बम होने” की सूचना लिखी मिली है। यह सूचना कागज पर लिखी गई थी या विमान के बाथरूम की दीवार पर—इसको लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया और विमान के रनवे पर उतरते ही सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।
एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ, बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और स्थानीय प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को एयरपोर्ट के पूर्वी छोर पर ले जाकर खड़ा किया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर बसों से अराइवल एरिया में बैठाया गया।
यात्रियों के सामान की गहन जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर डीसीपी आकाश पटेल (गोमती जोन), एसीपी पिंडरा तथा फूलपुर थाने की पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।
विमान में कुल 337 यात्री सवार थे। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
सिगरा स्टेडियम में न्यायिक अधिकारी बनाम अधिवक्ता मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैचजिला जज संजीव शुक्ला करेंगे कप्तानी
चौकाघाट में अवैध मछली मंडी पर सख्ती, 8 विक्रेताओं पर FIR की सिफारिश
महाशिवरात्रि पर काशी तैयारकाशी विश्वनाथ धाम में उच्चस्तरीय बैठक, सुरक्षा–सुविधा को लेकर सख्त निर्देश