रोहनिया। केंद्रीय मंत्री Anupriya Patel के निर्देशानुसार रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कनेरी, मोहन सराय स्थित Apna Dal (Sonelal) के जिला कार्यालय पर शनिवार को जननायक Karpoori Thakur की 102वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। विधायक डॉ. सुनील पटेल ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक दायित्वों के निर्वहन को समर्पित रहा। शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान को उन्होंने हमेशा अपनी राजनीति के केंद्र में रखा।
विधायक ने कहा कि सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव के कारण कर्पूरी ठाकुर सदैव स्मरणीय एवं अनुकरणीय रहेंगे।
कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद पटेल, डॉ. महेंद्र पटेल, दिव्यांशु पटेल (दीपू), डॉ. वीरेंद्र वर्मा, राकेश यादव, डॉ. उमेश पटेल, सियाराम पटेल, रीना पटेल, अनीता पटेल, दीपक पटेल, राजकुमार वर्मा, श्यामबली पटेल, गोविंद पटेल, आदर्श पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में