धूमधाम से मनाई गई महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती

पिंडरा।
श्रावस्ती नरेश राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती शुक्रवार को खालिसपुर गांव में परंपरागत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। आयोजन राष्ट्रवीर सुहेलदेव राजभर जयंती आयोजन समिति के तत्वावधान में पंचायत भवन परिसर में किया गया।

समिति द्वारा विगत 31 वर्षों से लगातार यह जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित संगोष्ठी को लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा, डॉ. रंगनाथ दुबे, डॉ. संगीता दुबे, नंदलाल पाल, प्रमोद राजभर गुड्डू, संतोष, अजित एवं विक्रमा समेत अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव के शौर्य, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र राजभर ने की, जबकि संचालन राजकुमार राजभर द्वारा किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगायक उमाशंकर, गोविंद एवं सुरेश राजभर ने लोकगीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में महाराजा सुहेलदेव के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

About The Author

Share the News