शिक्षण संस्थानों में पूजी गई मां सरस्वती

पिंडरा।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों व महाविद्यालयों में बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती का विधि-विधान से पूजन कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

सिंधोरा स्थित एसएस कान्वेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी ओमप्रकाश केसरी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने महिषासुर मर्दिनी, मिशन सिंदूर एवं द्रौपदी चीरहरण की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन प्रियांशी यादव एवं पलक श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार केसरी ने किया।

कार्यक्रम में डॉ. मदन मोहन सिंह, सावित्री देवी, अशोक कुमार चौबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त क्षेत्र के खालिसपुर स्थित संत नारायण बाबा इंटर कॉलेज, कथौली स्थित मां शारदा महिला महाविद्यालय तथा फूलपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल समेत अनेक विद्यालयों व कॉलेजों में भी सरस्वती पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

About The Author

Share the News