वाराणसी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष , संविधान के रक्षक , उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर बुधवार को वाराणसी के मैदागिन स्थित टाउन हॉल में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत दो घंटे का उपवास व धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित था।
कार्यक्रम से पहले ही प्रशासन ने रात लगभग 11 बजे कांग्रेस नेता को हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके बावजूद राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस नेता ने अपने आवास पर ग्राम सभा गजोखर के मनरेगा मजदूरों के साथ धरना-प्रदर्शन कर सरकार के फैसलों के खिलाफ आवाज बुलंद की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि योगी-मोदी सरकार की नीतियों से मनरेगा कमजोर किया जा रहा है और मजदूरों के अधिकारों पर हमला हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि मेरठ में दलित बेटी के अपहरण और उसकी मां की हत्या की घटना से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश चलाने में विफल साबित हो रही है और के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार संविधान व लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ काम कर रही है।
धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजूराम, रतनलाल सेठ, सारनाथ राम, प्रदीप कुमार, शंकर विश्वकर्मा, हरी लाल, राजू भारती, फूलचंद राम, विजय कुमार, आर्यन शर्मा, जितेंद्र कनौजिया, मोनू शर्मा, नीलेश शर्मा, पिंटू कुमार, निखिल कनौजिया, गोलू चौहान, गौतम यादव, अवधेश कुमार, सिपाही चौहान, अर्जुन, अनूप, अनिल कुमार, जीवनाथ राम, राकेश कनौजिया, हलचल, शिव कुमार भारती, सुभाष राम सहित बड़ी संख्या में महिला मनरेगा मजदूर—कलावती देवी, प्रमिला देवी, सावित्री, अनीता देवी, कमला देवी, लालमणि देवी, सुमित्रा देवी, गिरिजा देवी, तीजा देवी, धनरा, बिंदु, रंजन, रीता देवी, चंद्र तारा आदि मौजूद रहीं।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा और जनहित के मुद्दों पर सरकार ने अपना रुख नहीं बदला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

More Stories
पिंडरा विधानसभा के झंझौर गांव में सेवा का आयोजन
वाराणसी से महिला स्वास्थ्य की नई शुरुआतस्तन कैंसर की समय पर पहचान के लिए ‘नमो शक्ति रथ’ का शुभारंभ
खरमास समाप्त, फिर गूंजेगी शहनाईदो महीनों में सिर्फ 19 दिन शुभ, 4 फरवरी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य