विधायक ने किया सड़क का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

पिंडरा (वाराणसी)।
विकास खंड पिंडरा के ग्राम सभा धरसौना में विधायक निधि से निर्मित नई सड़क का लोकार्पण पिंडरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक ने किया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ फीता काटकर सड़क का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी, साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, जिला महामंत्री डॉ. जे. पी. दुबे, मंडल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय, सर्मेश सिंह, ग्राम प्रधान आकाश चौबे सहित अनिल चौबे, रितेश चौबे, जवाहर पटेल, विद्या राजभर, पिंटू एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

— रॉयल शाइन टाइम्स

About The Author

Share the News