वाराणसी।
वाराणसी पुलिस को टप्पेबाजी के एक बड़े गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सिगरा पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त अभियान में आभूषणों की टप्पेबाजी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से ₹1,62,000 नकद, 848 सोने की नाक की कील (अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख) तथा 02 फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। ऑपरेशन का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा द्वारा किया गया।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, 11 दिसंबर 2025 को एक आभूषण व्यापारी प्रयागराज जाते समय आकाशवाणी तिराहे के पास ठगी का शिकार हुआ। अभियुक्तों ने वाहन से मोबाइल गिरने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और इसी दौरान व्यापारी का बैग चोरी कर लिया, जिसमें भारी मात्रा में सोने के आभूषण थे। घटना के संबंध में थाना सिगरा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देते हैं। पहचान छिपाने के लिए वे फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते थे। पुलिस अब उनके अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्त
रमण जाधव (42 वर्ष), निवासी अहमदाबाद, गुजरात
प्रेम विश्वनाथ जाधव (22 वर्ष), निवासी अहमदाबाद, गुजरात
गिरफ्तारी का स्थान
वसुंधरा कॉलोनी स्थित रेलवे का खाली जर्जर क्वार्टर, थाना सिगरा क्षेत्र
दिनांक: 06 जनवरी 2026
सराहनीय पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में थाना सिगरा पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम के कुल 16 अधिकारियों/कर्मचारियों की संयुक्त भूमिका रही।
पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा