ठंड का असर: वाराणसी में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 3 दिन बंद

जनपद में बढ़ती अत्यधिक ठंड, घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों का संचालन 7, 8 और 9 जनवरी 2026 को बंद रहेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य सभी बोर्डों पर लागू होगा।

हालांकि विद्यालय बंद रहेंगे, लेकिन विभागीय एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए शिक्षक और कर्मचारी पूर्व की भांति विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का जोखिम न हो।

SchoolClosed #VaranasiNews #ColdWave #WinterAlert #UPSchools #StudentSafety #EducationUpdate #Newsupdate #news #viralnews

About The Author

Share the News