SIR के बाद बड़ा बदलाव: वाराणसी में 5.73 लाख वोटरों के नाम कटे, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। मंगलवार को द्वारा जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के अनुसार जिले में 5,73,203 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, जो कुल मतदाताओं का 18.18% है।

प्रशासन ने 28 अक्टूबर को 31,53,705 मतदाताओं के आधार पर विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू किया था। बीएलओ (Booth Level Officer) सत्यापन के बाद मतदाताओं की संख्या घटकर 25,80,502 रह गई है।


किन विधानसभा क्षेत्रों में कितने वोट घटे

ड्राफ्ट सूची के अनुसार सबसे अधिक कटौती कैंट और उत्तरी विधानसभा क्षेत्रों में हुई है, जबकि सबसे कम कटौती अजगरा में दर्ज की गई।

विधानसभापुरानी सूचीकटे वोटनई सूची
पिंडरा3,75,26152,4263,22,835
अजगरा3,67,53235,9613,31,571
शिवपुर3,93,96851,9633,42,005
रोहनिया4,22,55177,2623,45,289
उत्तरी4,48,6851,11,4573,37,228
दक्षिणी3,20,71376,7222,43,991
कैंट4,71,6721,12,3843,59,288
सेवापुरी3,53,32355,0282,98,295

नाम क्यों कटे

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार के अनुसार, मतदाता सूची से नाम डुप्लीकेसी, मृत मतदाता, दो स्थानों पर दर्ज नाम, स्थान परिवर्तन सहित पांच श्रेणियों के आधार पर हटाए गए हैं।


27 फरवरी तक आपत्ति का मौका

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं हैं, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। 27 फरवरी 2026 तक आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। जिन मामलों का 2002 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो पाया है, उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा और दस्तावेजों के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।


— रॉयल शाइन टाइम्स

About The Author

Share the News