वाराणसी।
शहर में पशु कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नगर निगम वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने आज ऐढ़े स्थित एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉग रूम, स्टाफ ऑफिस, डॉग फूड किचन सहित पूरे परिसर का गहन अवलोकन किया।
ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त ने निराश्रित एवं उपचाराधीन पशुओं के संरक्षण के लिए पर्याप्त और नियमित अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि पशुओं को ठंड से बचाया जा सके।
इसके उपरांत नगर आयुक्त ने ऐढ़े स्थित काजी हाउस का भी निरीक्षण किया। यहां रखे गए पशुओं की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने पेयजल व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर के किनारे अलग से नाद (पानी पीने की टंकी) निर्माण कराने को कहा, जिससे पशुओं को स्वच्छ और सुगम जल उपलब्ध हो सके।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पशु कल्याण से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण कर निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अमित गुप्ता, पशु चिकित्साधिकारी सहित नगर निगम के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा