थाना बड़ागाँव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल छिनैती करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, वीवो मोबाइल बरामद

वाराणसी। थाना बड़ागाँव पुलिस ने मोबाइल फोन छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से छिनैती का वीवो कंपनी का मोबाइल फोन (VIVO T4x 5G) बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21.07.2025 को वादी ने थाना बड़ागाँव में तहरीर दी थी कि 05.07.2025 को साइकिल से घर लौटते समय बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति उसका वीवो मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया था। इस संबंध में थाना बड़ागाँव पर मु0अ0सं0 0330/2025, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु उ0नि0 अभिषेक कुमार राय (चौकी प्रभारी हरहुआ), उ0नि0 कृष्ण कुमार वर्मा, का0 लालजी एवं का0 विवेक सिंह की टीम गठित की गई, जो लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी रही।

इसी क्रम में दिनांक 10.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कोइराजपुर अंडरपास के पास से प्रकाश में आए अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र विजय शंकर, निवासी ग्राम गोसाईपुर, हरहुआ, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 22 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से छिनैती का मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है और आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है।

पूछताछ में अभियुक्त का खुलासा
अभियुक्त ने बताया कि वह सुनसान स्थानों पर पैदल या साइकिल से अकेले मोबाइल पर बात करते हुए आने-जाने वाले व्यक्तियों का मोबाइल मोटरसाइकिल से छीनकर भाग जाता था। कुछ दिन बाद वह उन मोबाइलों को राह चलते व्यक्तियों को बेचकर अपना खर्च चलाता था। उसने स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल उसने 05.07.2025 को मोहनपुर में एक व्यक्ति से छीना था और आज उसे बेचने की फिराक में खड़ा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

अपराधिक इतिहास

  • मु0अ0सं0 0330/2025, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस, थाना बड़ागाँव, वाराणसी
  • मु0अ0सं0 196/2025, धारा 303(2), 317(2), 317(5), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस, थाना कैण्ट, वाराणसी

बरामदगी

  • एक अदद मोबाइल फोन – VIVO T4x 5G

About The Author

Share the News