फूलपुर (वाराणसी)।
थाना फूलपुर क्षेत्र स्थित एयरपोर्ट एप्रोच रोड पर एक हार्डवेयर दुकान से लाखों रुपये के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सगुनहां, थाना फूलपुर निवासी सन्तोष कुमार सिंह, जो एयरपोर्ट एप्रोच रोड पर सदानन्द स्टील एंड हार्डवेयर के नाम से दुकान संचालित करते हैं, ने बताया कि दिनांक 28 नवंबर 2025 की सुबह करीब 8 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि लकड़ी से बने काउंटर के गल्ले में रखा सामान चोरी हो चुका है।
चोरी हुए सामान में समरसेबल (20 यूनिट) अनुमानित कीमत लगभग 2,67,000 रुपये, पैनल (16 यूनिट) कीमत करीब 58,600 रुपये, पीतल सिलेंडर हैंडपंप (5 यूनिट) कीमत लगभग 13,500 रुपये, स्टील सिलेंडर हैंडपंप (4 यूनिट) कीमत लगभग 2,900 रुपये तथा स्पॉट वायर लगभग 700 मीटर कीमत करीब 13,000 रुपये शामिल हैं। कुल मिलाकर चोरी गए सामान की कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है।
पीड़ित ने थाना फूलपुर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। थाने पर N C R B हुआ दर्ज

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा