कफ सिरप प्रकरण: सीए विष्णु अग्रवाल के घर पहुंची जांच टीम

वाराणसी। कोडीन कफ सिरप तस्करी प्रकरण में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को टीम ने मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर करीब एक घंटे तक दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल की।

सूत्रों के अनुसार, जांच दल ने वित्तीय लेनदेन से जुड़े अभिलेख, अकाउंट बुक और डिजिटल रिकॉर्ड्स की विस्तृत पड़ताल की। टीम ने कुछ अहम दस्तावेज अपने कब्जे में भी लिए हैं। जांच एजेंसियां इस बात की पुष्टि करने में जुटी हैं कि शुभम जायसवाल के वित्तीय मामलों में सीए की कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष भूमिका रही या नहीं।

कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी के इस बड़े मामले में एजेंसियां लगातार छापेमारी और पूछताछ की कार्रवाई कर रही हैं। इस दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने का दावा भी किया जा रहा है।

About The Author

Share the News