सोनभद्र पुलिस ने कफ सीरप तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गठित एसआईटी, एसओजी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया। आरोपी अपने परिवार के साथ थाईलैंड भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने उसे एयरपोर्ट के पास ही दबोच लिया।
एसपी अभिषेक वर्मा ने इस कार्रवाई पर बाइट जारी की है।
1.19 लाख शीशियों की बरामदगी से खुला था सिंडिकेट का नेटवर्क
अक्टूबर 2025 में सोनभद्र में चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों से 1,19,675 अवैध कफ सीरप की शीशियाँ (कीमत लगभग ₹3.50 करोड़) बरामद की गई थीं। इसके बाद 1 नवंबर को रांची में 13,400 शीशियाँ, और 3/4 नवंबर को सोनभद्र–गाज़ियाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार ट्रकों से ₹3.40 करोड़ की कफ सीरप तथा ₹20 लाख नकद जब्त हुए थे।
इन्हीं बरामदगियों के बाद से भोला जायसवाल पुलिस के रडार पर था।
फर्जी बिलिंग से ₹25 करोड़ का अवैध कारोबार
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी रांची स्थित मेसर्स शैली ट्रेडर्स के माध्यम से बड़े पैमाने पर फर्जी बिलिंग कर कई जिलों—भदोही, चंदौली, वाराणसी और सोनभद्र—में कफ सीरप की अवैध सप्लाई कर रहा था।
लगभग ₹25 करोड़ के फर्जी लेन-देन चिन्हित किए गए हैं, जिनमें कई फर्में केवल कागज़ों पर ही पाई गईं। इन फर्मों से जुड़े बैंक खातों को पुलिस ने फ्रीज करा दिया है।
7.53 लाख शीशियों की कालाबाजारी, कई फर्में फर्जी
ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य की तहरीर पर थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा संख्या 1191/2025 दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(A) तथा NDPS Act की धारा 27(A), 29 लगाई गई हैं।
जांच में सामने आया कि ग्राम बरकरा में पंजीकृत ‘मां कृपा मेडिकल’ और ‘मेसर्स शिवक्षा प्रा. लिमिटेड’ नाम की फर्जी फर्मों के माध्यम से 7,53,000 शीशियाँ Phensedyl Syrup काले बाजार में बेची गई थीं।
बेटा चलाता था पूरा कारोबार, CA पर भी गिरेगी गाज
पूछताछ में भोला ने स्वीकार किया कि फर्म उसके नाम से पंजीकृत है, लेकिन इसका संचालन उसका बेटा शुभम जायसवाल करता था।
वित्तीय लेन-देन CA विष्णु अग्रवाल देखता था। SIT जल्द ही उससे पूछताछ करेगी।
भोला कई जिलों—चंदौली, जौनपुर, गाज़ीपुर और वाराणसी—में भी वांछित है।
ED भी सक्रिय, परिवार को नोटिस जारी
इस बीच, वाराणसी में ईडी की टीम ने भोला और शुभम जायसवाल के परिजनों के नाम नोटिस चस्पा कर उन्हें पूछताछ में शामिल होने के लिए निर्देशित किया है

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा