वाराणसी। आदि शक्तिपीठ माता विशालाक्षी मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय कुम्भाभिषेक कार्यक्रम की शुरुआत के साथ मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। शनिवार शाम माता के विग्रह को चलायमान करने के उपरांत मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था रोकने की औपचारिक घोषणा की। करीब 45 घंटे तक दर्शन बंद रहने के बाद सोमवार अपराह्न 3 बजे प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण होते ही श्रद्धालुओं के लिए पुनः पट खोल दिए जाएंगे।
कुम्भाभिषेक के तहत कांची की कामाक्षी, मदुरै की मीनाक्षी, काशी विशालाक्षी, भगवान गणेश एवं भगवान कार्तिक की नई प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है। रविवार को दिनभर वेद मंत्रोच्चार, हवन, पूजन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते रहे।
शाम को मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मीरघाट, त्रिपुरा भैरवी मार्ग, दशाश्वमेध और गोदौलिया होते हुए विशालाक्षी मंदिर वापस पहुंचेगी। पूरे कार्यक्रम का संचालन महंत पंडित राजनाथ तिवारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
कुम्भाभिषेक के चलते मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।

More Stories
पिंडरा विधानसभा के झंझौर गांव में सेवा का आयोजन
वाराणसी से महिला स्वास्थ्य की नई शुरुआतस्तन कैंसर की समय पर पहचान के लिए ‘नमो शक्ति रथ’ का शुभारंभ
खरमास समाप्त, फिर गूंजेगी शहनाईदो महीनों में सिर्फ 19 दिन शुभ, 4 फरवरी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य