देवजी, पिण्डरा–वाराणसी।
ग्राम पंचायत देवजी में संचालित अस्थायी गौशाला की स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में चारे की भारी कमी बनी रहती है, जिसके कारण गौवंश को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, शासन द्वारा गौशाला के लिए निर्धारित बजट का उपयोग कहाँ और कैसे हो रहा है, इसकी कोई पारदर्शी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती। इसी वजह से चारा, दवाई और अन्य आवश्यक सामान की व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है।
पानी की उपलब्धता भी बड़ी समस्या बनी हुई है। कई दिनों तक हैंडपंप और टंकियों में पानी का अभाव रहता है, जिससे पशुओं को प्यास बुझाने में कठिनाई होती है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि गौशाला की देखरेख बिल्कुल लापरवाही के साथ की जा रही है। न तो नियमित सफाई होती है और न ही पशुओं के लिए जिम्मेदार कर्मी समय पर मौजूद मिलते हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गौशाला का तत्काल निरीक्षण किया जाए,
चारा–बजट का सत्यापन कराया जाए और पानी व देखरेख की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि गौवंश को बेहतर सुविधा मिल सके।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा