बड़ागांव। थानाक्षेत्र के हरहुआ स्थित युनियन बैंक के एटीएम से एक अज्ञात व्यक्ति शिवजतन मौर्या नामक व्यक्ति का एटीएम कार्ड चुराकर कुछ देर बाद बहत्तर हजार रुपए निकाल लिया। काफी परेशान होने के बाद भुक्त भोगी ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के भगतुपुर निवासी शिवजतन मौर्या 7 जनवरी को दोपहर में हरहुआ स्थित एटीएम में गया था पैसा निकालने के समय कार्ड मशीन में फंस गया और पैसा नहीं निकला जिससे परेशान होकर वह गार्ड को तलाशने बाहर निकला और वापस लौटा तों कार्ड ग़ायब हो गया अभी वह एटीएम कार्ड तलाश रहा था कि उसके मोबाइल पर बहत्तर हजार रुपए खाते से निकाले जाने का मैसेज प्राप्त हुआ। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।

More Stories
कांशीराम जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 486 लोगों ने कराया पंजीकरण
UPRSL: वाराणसी जोन ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई जिलों ने जीते खिताब
नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, सिलेंडर जब्त