बड़ागाँव* क्ष्रेत्र स्थित श्री बलदेव पीजी कालेज के सभागार में आज उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत आज बीएससी के सैकड़ो छात्र छात्राओं को मोबाइल फोन का वितरण पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह द्वारा किया गया । मोबाइल वितरण के दौरान अपने सम्बोधन में पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने छात्र छात्राओं से कहा कि आप सब तकनीक से जुड़े क्योकि आने वाला कल तकनीक है आपको जो स्मार्ट फोन दिया जा रहा है वो सूचनाओं का खजाना है घर बैठे आप पूरे देश विदेश की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । इसलिये आप सब सरकार की मंशा के अनुरूप इस स्मार्ट फोन का अपनी पढ़ाई में उपयोग करे ।मोबाइल वितरण में मुख्य रूप से कॉलेज के प्रबन्धक डॉ एसडी अग्रवाल , प्राचार्य डॉ रविन्द्र द्विवेदी , डॉ उदय प्रकाश ,नोडल अधिकारी डॉ बृजेश शुक्ला , आलोक चौबे, तरुण उपाध्याय ,आनंद प्रकाश समेत दर्जनों शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे । मोबाइल वितरण के बाबत नोडल अधिकारी ने बताया कि बुधवार को कुल 250 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया ।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर