बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) आज ऊर्जा और उत्साह से गूंज उठा, जब भारत सरकार के केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कारखाने का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार और महाप्रबंधक, बरेका सोमेश कुमार उपस्थित रहे। मंत्री ने लोको फ्रेम शॉप, लोको असेम्बली शॉप और लोको टेस्ट शॉप का विस्तृत निरीक्षण किया और निर्माण प्रक्रिया की तकनीकी बारीकियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से संवाद किया और विशेष रूप से महिला कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने लोको निर्माण में गुणवत्ता और दक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए कहा —
“लोको निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। बरेका की पहचान उच्च गुणवत्ता और नवाचार से बनी रहनी चाहिए।”
अश्विनी वैष्णव ने बरेका की उत्पादन क्षमता, स्वच्छता व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और सामग्री प्रबंधन प्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि बरेका भारतीय रेल की तकनीकी आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जहाँ नवाचार और आधुनिक तकनीक का सफल समावेश हो रहा है।
दौरे के अंत में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी और भारत की प्रगति के “इंजन” को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
राजेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, बनारस रेल इंजन कारखाना, वाराणसी

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा