काशी हिंदू विश्वविद्यालय में नई जिम्मेदारी: आचार्य जय प्रकाश सिंह बने पंचकर्म विभाग के नए विभागाध्यक्ष

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने अपने प्रशासनिक ढांचे में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। कुलपति ने विश्वविद्यालय के परिनियम 25 (4) 3 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आचार्य जय प्रकाश सिंहbको पंचकर्म विभाग, आयुर्वेद संकाय, चिकित्सा विज्ञान संस्थान का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति 08 नवंबर 2025 से प्रभावी होगी और तीन वर्षों की अवधि तक मान्य रहेगी। यह निर्णय विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट अकादमिक और प्रशासनिक परंपरा को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम माना जा रहा है।

अधिसूचना पर हस्ताक्षर अशोक कुमार शर्मा, सहायक कुलसचिव (सामान्य प्रशासन) द्वारा किए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में सभी संबंधित संस्थानों, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

नए विभागाध्यक्ष के रूप में आचार्य जय प्रकाश सिंह के कार्यभार संभालने से पंचकर्म विभाग में अकादमिक और अनुसंधान गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

About The Author

Share the News