काशी के व्यस्ततम बाजार दालमंडी में शनिवार को PWD (लोक निर्माण विभाग) ने सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस और RAF की कड़ी सुरक्षा के बीच चौक मार्ग से दालमंडी बाजार की ओर जाने वाले हिस्से में दो दुकानों पर पीडब्ल्यूडी का हथौड़ा चला, जबकि 165 मकानों पर पहले ही नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं।
कार्रवाई के दौरान 150 पुलिसकर्मी और एक RAF कंपनी मौके पर तैनात रहे। ड्रोन कैमरे से पूरे ऑपरेशन की निगरानी की गई। दुकानदारों की भीड़ को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई। बताया गया कि जिन मकानों को तोड़ा गया, उनके मालिकों को पहले ही मुआवजा प्रदान किया जा चुका था।
🔹 क्या है दालमंडी का मास्टर प्लान
- 650 मीटर लंबी दालमंडी गली को 60 फुट चौड़ा बनाया जाएगा।
- नई सड़क के साथ दोनों ओर 15-15 फुट की पटरी बनाई जाएगी।
- बिजली, सीवर और पानी की लाइनें अंडरग्राउंड डाली जाएंगी।
- चौड़ीकरण के बाद यह मार्ग काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचने का सुगम रास्ता बनेगा।
🔹 191 करोड़ का मुआवजा और 2 करोड़ का बकाया
नगर निगम के अनुसार, पहले 151 मकानों को चिह्नित किया गया था, जिन पर 1.78 करोड़ का बकाया था। बाद में 14 मकान और जुड़ने से यह आंकड़ा 2 करोड़ रुपये से अधिक हो गया।
पूरे प्रोजेक्ट के लिए 191 करोड़ रुपये का मुआवजा निर्धारित किया गया है। देव दीपावली के बाद रजिस्ट्री और आगे की कार्रवाई पूरी की गई।
🔹 बेहतर बाजार, सुगम आवाजाही
अधिकारियों के अनुसार, चौड़ीकरण के बाद दालमंडी की मार्केट और अधिक व्यवस्थित व सुगम होगी। लोगों को आने-जाने में आसानी होगी और व्यापारिक गतिविधियाँ पहले से बेहतर ढंग से संचालित होंगी।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा