मऊ जनपद में पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 6 चोरी की मोटरसाइकिलें, 2 चोरी के ई-रिक्शा, 12 बैटरियां, चार्जर, 4500 रुपये नकद और एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन (IPS) के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में संचालित अभियान के दौरान की गई।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर खीरीबाग रेलवे यार्ड के पास झाड़ियों में घेराबंदी कर गिरोह के तीन सक्रिय चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले एक कबाड़ी को मौके पर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
1️⃣ देवदत्त गिरी (45 वर्ष) निवासी मुंगेशर, थाना सरायलखंसी, मऊ — मुख्य अभियुक्त / वाहन चोर
2️⃣ कन्हैया राम (38 वर्ष) निवासी मलिकनाथपुर, थाना मरदह, गाजीपुर — वाहन चोर
3️⃣ धर्मेंद्र राम (42 वर्ष) निवासी लीलापुर भरसड़, थाना बिरनो, गाजीपुर — वाहन चोर
4️⃣ गांधी चौहान (27 वर्ष) निवासी महुआरी, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर — कबाड़ी / चोरी का माल खरीदने वाला
अपराध का तरीका –
मुख्य आरोपी देवदत्त गिरी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह 2016 से अब तक 47 मोटरसाइकिलें और करीब 100 साइकिलें चुरा चुका है। जेल से जमानत पर आने के बाद उसने फिर से चोरी शुरू कर दी थी। वह ऑटो और टोटो चलाते समय सुनसान जगहों पर खड़ी गाड़ियों को अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी कर लेता था और उन्हें कबाड़ी को बेच देता था।
कानूनी कार्रवाई –
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर, मऊ में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की जांच में जुटी है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा