पिंडरा ।
नेशनल इंटर कालेज पिंडरा के मैदान में शनिवार को विशेष सघन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईसे ) के तहत कार्यशाला का आयोजन हुआ।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य/जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पुनरीक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं को बीएलओ के साथ मिलकर सहयोग करते हुए एसआईआर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। जिससे सही मतदाता सूची का निर्माण हो सके। इसके पूर्व भाजपा पदाधिकारियों द्वारा संगठन के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एव पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।
वक्ताओं में जिला महामंत्री संजय सोनकर ने मतदाता गहन पुनरीक्षण की विस्तृत जानकारी दी। संचालन जिला उपाध्यक्ष भाजपा पवन सिंह, धन्यवाद जिलमहामंत्री डॉ. जे पी दुबे ने किया। इस दौरान जिलामंत्री फौजदार शर्मा, ओ पी पटेल, दीपक सिंह, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह बिन्नी, कॉपरेटिव चेयरमैन अवधेश राय गुल्लु, मण्डल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा, डॉ. अशोक गौतम, आशीष प्रकाश सिंह, अरविंद मिश्रा, दिनेश सिंह ,सर्मेश सिंह, संदीप राय, जितेंद्र पटेल, गायत्री यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता रहे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा